Published On : Wed, Feb 1st, 2017

रामनगर में सरे-राह हत्या से सनसनी

Advertisement

Ram Nagar Murder
नागपुर:
शहर के रामनगर क्षेत्र में छोटे शिव मंदिर के पास आज सुबह 11 बजे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। हत्यारे छह (या उससे ज्यादा) की संख्या में धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे। 38 वर्षीय कुशल बाबूराव उइके नामक व्यक्ति को इन हत्यारों ने घेर लिया और तीक्ष्ण हथियारों से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को कई लोगों ने देखा लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। हत्यारों के भागते समय किसी ने उनमें से एक की बुलेट गाड़ी का नंबर नोट किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार एनफील्ड बुलेट क्रमांक एमटीई 6322 हत्यारों में से किसी एक की हो सकती है।

बताया जाता है कि डेढ़ महीने पहले इसी क्षेत्र में बग्गा नामक एक व्यक्ति की हत्या इसी तरीके से की गयी थी। कुशल उइके की हत्या के तार बग्गा हत्याकांड से जुड़े होने की आशंका पुलिस ने व्यक्त की है। कुशल उइके डेकोरेशन के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। पुलिस अपनी जांच में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू को भी शामिल कर सकती है।


घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी जोन-2 कलासागर, अंबाझरी थाने के निरीक्षक अतुल सबनीस, अपराध शाखा के अधिकारी एवं सिपाही मौके पर पहुँचकर जांच में लग गए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.