
File photo
नागपुर. गिट्टीखदान थानांतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक का नाम वायुसेनानगर निवासी राहुल विट्ठलराव सलामे (30) बताया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 11.30 बजे कुछ लोगों को हजारी पहाड़ स्थित त्रिकोनी पार्क के पास राहुल मृत अवस्था में दिखाई दिया. उसके शरीर पर गहरे जख्म थे. तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि राहुल का घर वहां से केवल 200 मीटर की दूरी पर है. उसकी पत्नी पूजा को जानकारी दी गई.
पुलिस ने पूजा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. हालांकि पुलिस को यह पता नहीं चल सका कि राहुल की हत्या किसने की. ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है.
ऑपरेशन टायगर की जरूरत नहीं: भोंडेकर.. #nagpurnews #latestnews #politicsnews #news
फर्जी पत्रकार बनकर व्यापारी को धमकाने का आरोप #nagpurnews #crime #journalist #latestnews...
नागपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई.. #nagpurnews #crime #tasker...
नागपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नर.. #nagpurnews #policecommissoner #vishwasnangrepatil #breakingnews
SEHAT KI BAAT Dr Samir Patil EPISODE 6
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY







