Published On : Tue, May 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

हत्या के आरोपी की जेल में मौत

Advertisement

नागपुर: हत्या के आरोपी कैदी की तबियत जेल में अचानक बिगड़ गई। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, उसके परिवार वालों ने उसकी मौत पर चिंता जताते हुए कहा है कि उसे जेल में पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतक का नाम आकाश ताराचंद गौड (25) है वह श्रीनगर का निवासी है। 21 सितंबर 2021 की रात को तुषार उर्फ ठाकुर सुदेश सिंह बैस (23) की मौत हो गई। वह व्यंकटेश नगर का निवासी था। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय आकाश और अरुण उर्फ राम अवस्थी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल तुषार, अरुण और आकाश एक समय में अच्छे मित्र हुआ करते थे। 21 सितंबर को अरुण के फ्लैट पर शराब पार्टी थी। पार्टी में अरुण का दोस्त भी आया था। नशे की हालत में अपने मोबाइल पर गाना सुनने के बाद अरुण और तुषार में बहस हो गई। अरुण और आकाश ने तुषार को बेरहमी से मारा। स्थानीय लोग तुषार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तुषार की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

मामले में नंदनवन पुलिस ने आकाश और अरुण को गिरफ्तार कर लिया था। आकाश तब से जेल में ही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर को करीब सवा तीन बजे अचानक आकाश की तबियत बिगड़ गई। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। धंतोली पुलिस को सूचना दी गई और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। रविवार को आकाश का परिवार मेडिकल अस्पताल पहुंचा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश को जेल में बुरी तरह पीटा गया। इसलिए उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस तरह किसी कैदी की जेल में मौत होने के बाद ऐसे मामलों की जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.