Published On : Sat, Feb 18th, 2017

नागपुर विमानतल पर आम लोगों के दर्शनार्थ विशाल भीत्ति चित्र

Advertisement

Mural at Nagpur Airport
नागपुर:
 महिला सशक्तिकरण और बेटियों के बालपन के अधिकारों के प्रति आम नागरिक में जागरुकता उत्पन्न करने के इरादे से नागपुर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर वृहदाकार भीत्ति चित्र साकार किया गया है। आज शनिवार को इस विशेष भीत्ति चित्र को आम लोगों के दर्शनार्थ अनावृत कर दिया गया।

293 गुना 293 वर्ग मीटर दीवार पर इस वृहदाकार भीत्ति चित्र को अमेरिका से आए प्रसिद्ध चित्रकार अगस्टिन ड्रॉज़ के मार्गदर्शन में तीस चित्रकारों ने दो हफ्ते की मेहनत से साकार किया है।

हर्ड फाउंडेशन की एमडी डॉ. सुचिका गुप्ता देशमुख ने भीत्ति चित्र को आम लोगों के लिए अर्पित करने के बाद खबरनवीसों से बातचीत में बताया कि भीत्ति चित्र में साकार किए गए सभी चित्र महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा के मुख्य विषय पर केंद्रित हैं। इस विषय को साकार करने के लिए पहले स्कूली छात्राओं के बीच उनके ड्रीम कैरियर को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसी स्पर्धा में से तीन बेहतरीन पोस्टर चुने गए थे और उन्हीं के आधार पर ये भीत्ति चित्र साकार किए गए हैं। आज आयोजित भीत्ति चित्र अनावरण कार्यक्रम में शहर की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान मेट्रो नागपुर की टीम की भी विशेष उपस्थिति सबके आकर्षण का केंद्र रही।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.