Published On : Tue, Aug 16th, 2016

एक दूसरे पर विवाद का ठीकरा फोड़ रहे मुन्ना-पंजू

Advertisement

Munna Yadav and Panju Totwani
नागपुर:
अपने बेटों की हरकतों में हमेशा विवादों में फसने वाले भाजपा नेता मुन्ना यादव एक बार फिर चर्चा में है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुन्ना यादव के कार्यकर्ताओं का शिवसेना नेता पंजू तोतवानी के कार्यकर्ताओ के साथ विवाद हो गया। इस बीच सड़क पर युवाओ के आपसी झगड़े का खमियाजा न सिर्फ आम जनता को उठाना बल्कि नियम-कानून की भी धज्जियां उडी। जश्न में युवाओं का जोश सीमाओ को लांघ गया। अब इस विवाद पर दोनो पक्षो की अपनी-अपनी दलील है और मामला पुलिस थाने जा पंहुचा है।

शिवशेना नेता पंजू तोतवानी के मुताबिक खामला चौक पर मुन्ना यादव के कार्यकर्ता अपनी रैली के साथ पहुंचे और सड़क किनारे खड़े उनके समर्थको से गाली गलौच करने लगे। इस विवाद के वक्त वो पास ही मंदिर में थे। उन्हें सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि पंजू ने विवाद का सारा ठीकरा यादव के पुत्र करण यादव पर फोड़ा है।

वही दूसरी ओर मुन्ना यादव के मुताबिक उनके कार्यकर्ताओ की रैली सड़क की बाई तरफ थी और शिवसेना की रैली दाई तरफ। इस दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ। तब पंजू समर्थक उनके कार्यकर्ताओं पर फब्बदिया कसने लगे जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मीडिया में उनके कार्यकर्ता द्वारा रास्ता रोकने स्टार बस पर चढ़ने की जो खबर दिखाई जा रही है। वह गलत है। सड़क किनारे खड़ी बस पर चढ़कर तोतवानी के कार्यकर्ता द्वारा डांस करने का दावा किया है। अपने बेटो की वजह से लगातार विवाद का सामना करने वाले मुन्ना यादव ने अपने पुत्रो और कार्यकर्ताओ का बचाव करते हुए। प्रतापनगर थाने में तोतवानी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालांकि मामला उनके पक्ष पर धंतोली थाने में दर्ज हुआ है। रैली के दौरान मिली इजाजद का उल्लंघन करने आरोप के तहत पुलिस ने रैली की इजाजत लेने वाले यादव कार्यकर्ता दर्शन पालकवार के खिलाफ बॉम्बे पुलिस एक्ट धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रैली को धंतोली, अंबाझरी के मार्ग से फुटाला तालाब ले जाने की इजाजत थी। जबकि यह विपरीत दिशा खामला चली गई। पुलिस की इस दलील पर मुन्ना यादव का कहना है कि उन्होंने स्पेशल ब्रांच से इजाजत ली है। जिसमे रैली को शहर में कही भी जाने की इजाजत होती है।

बहरहाल नेताओ के युवा कार्यकर्ताओ की सड़क पर गई हुडदंगी से तकलीफ भले जनता को हुई। पर दोनों पक्ष अपनों को बचाते हुए एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे है।

Advertisement

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges