Published On : Sun, Oct 6th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

मुन्ना यादव के बेटे करन-अर्जुन पर हथियारों से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

Advertisement

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी नेता ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव और उसके भाई बाला यादव के बीच शनिवार रात को एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुच गया। इस झगड़े में मुन्ना यादव के दोनों बेटे करण और अर्जुन को गंभीर चोंट आई है, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धन्तोली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना यादव हर साल अपने एरिया यानी चुना भट्टी में नवरात्र के समय देवी बैठते हैं। इस बार भी देवी की मूर्ति की स्थापना की गई। इसी के साथ गर्बे का भी आयोजन किया गया।करण और अर्जुन चूनाभट्टी स्थित घर के सामने खड़े थे. तभी बाला के बेटे अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे. सभी ने मिलकर करण और अर्जुन पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से दोनों खुद को संभाल नहीं पाए। हमले में दोनों को गंभीर चोट लगी है। हमला होते देख उनके भी दोस्त और समर्थक सहीत मुन्ना यादव के लोग जमा हो गए। और आरोपियों पर हमला कर दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे और हथियार चले। इस दौरान दो चारपहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई.

दो गुटों के बीच हुए इस हमले की जानकारी किसी ने धंतोली पुलिस को जानकारी दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों गुटों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। वहीं इलाज के लिए करण अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

ज्ञात हो कि, मुन्ना यादव और उसके भाई बाला यादव के परिवार के बीच सालों से दुश्मनी चलती आ रही है।यह पहला मौका नहीं है, जब मुन्ना यादव और उसके भाई के बीच हिंसक लड़ाई हुई है। इसके पहले भी कई बार दोनों के बीच इसी तरह के विवाद होते रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.