Published On : Tue, May 16th, 2017

भाजपा ने मनपा में मनोनीत सदस्यों के नामों का किया ऐलान

Advertisement

Nishant Gandhi
नागपुर:
 भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर महानगर पालिका के मनोनीत सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले ने इन नामों का ऐलान किया। पार्टी ने पूर्व उपमहापौर मुन्ना पोकुलवार,पूर्व नगरसेवक सुनील अग्रवाल,किशोर वानखेड़े और निशांत गाँधी को मनपा का मनोनीत नगरसेवक बनाने का फ़ैसला किया है। 151 सदस्यों वाली नागपुर मनपा में भाजपा ने 108 सीटे जीती है। इस हिसाब से उसके हिस्से में मनोनीत सदस्यों की चार सीटे आयी थी। शहराध्यक्ष के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और प्रदेशाध्यक्ष रावसाहब दानवे से विचार विमर्श करने के बाद इन नामों का ऐलान किया गया है।

मनपा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के लिए मनोनीत सदस्यों के नामों का ऐलान करना मुश्किल काम था। पार्टी ने टिकिट बटवारे के दौरान कई मौजूदा नगरसेवकों की टिकिट कांट दी थी। इनमें से कुछ को मनोनीत सदस्य के रूप में पार्टी से वफ़ादारी का गिफ़्ट मिलने की उम्मीद थी लेकिन जिन नामों का ऐलान हुआ उसके बाद कइयों के सपने धराशाही हो गए। निशांत गाँधी नया नाम है नितिन गड़करी के करीबी शहर के समाजसेवी गिरीश गाँधी ने अपने पुत्र को मनपा चुनाव में टिकिट दिलाने का भरकस प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। लेकिन अब उनके पुत्र को मनोनीत सदस्य बनाने का पार्टी ने फैसला लिया है। शहर के सड़क घोटाले की जाँच का जिम्मा संभालने वाले पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक रहे सुनील अग्रवाल को चुनाव के दौरान टिकिट नहीं मिल पायी थी अब पार्टी ने उन्हें मनोनीत सदस्य बनाकर ईनाम दिया है।

पार्टी द्वारा मनोनीत सदस्यों के नामों का ऐलान होने के बाद पार्टी अध्यक्ष के साथ सभी विधायकों के साथ महापौर नंदा झिचकार,मनपा में नेता प्रतिपक्ष संदीप जोशी के साथ पार्टी नेताओ ने मनोनीत सदस्यों का सत्कार किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges