Published On : Wed, Dec 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मनपा अधिकारियों ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

Advertisement

नागपुर: भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के 66 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने संविधान चौक स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करें।

मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी. ने कहा कि डॉ. बाबासाहब एक महान न्यायविद, समाज सुधारक, शिक्षाविद् और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने जीवन भर अन्याय, असमानता, छुआछूत, शोषण और जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। बाबासाहब के इस मंत्र को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। इस समय मनपा आयुक्त तथा नागपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्मय गोतमारे ने संविधान चौक स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Advertisement

इस अवसर पर अपर आयुक्त राम जोशी, उपायुक्त रवींद्र भेलावे, उपायुक्त निर्भय जैन, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी विलिन खडसे, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक, सहायक आयुक्त महेश धामेचा, अधीक्षण अभियंता मनोज तालेवार, उपायुक्त डॉ. अशोक पाटिल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.