Published On : Thu, Jun 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मनपा की छात्राओं ने लगाई ऊंची छलांग, 12वीं का 99.23 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Advertisement

नागपुर. महाराष्ट्र बोर्ड ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित किया गया. जहां मनपा स्कूलों ने 99.23 प्रतिशत परिणाम लाकर एक नया इतिहास रचा दिया. वहीं तीनों शाखाओं में छात्राओं ने ऊंची छलांग लगाते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा मनपा के तीन कनिष्ठ महाविद्यालयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा.

तीनों शाखाओं के साथ ही पिछड़ावर्ग से डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा नाजू राजेन्द्र वासनिक ने सर्वाधिक 89.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान अर्जित किया. मनपा आयुक्त राधाकृष्णन.बी, अति. आयुक्त दीपककुमार मीणा, अति. आयुक्त राम जोशी ने इन प्रतिभावान छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सत्कार किया.

मनपा मुख्यालय के स्थायी समिति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षणाधिकारी प्रीति मिश्रीकोटकर, सुभाष उपासे, राजेन्द्र सुके, संजय दिघोरे आदि उपस्थित थे.

प्राइवेट स्कूलों की तरह छात्रों को करें तैयार मनपा आयुक्त राधाकृष्णन.बी ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा को पहचान कर शिक्षक और मुख्याध्यापक द्वारा काफी परिश्रम किया गया. जिसके अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ ही छात्रों ने काफी मेहनत की. छात्रों की सफलता में उनकी मेहनत के अलावा शिक्षक और मुख्याध्यापक ने भी काफी मेहन की. पालकों ने मनपा के कनिष्ठ महाविद्यालयों पर विश्वास जताकर बड़ा योगदान दिया. कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई खंडित न रहे, इसके लिए शिक्षण विभाग की ओर से छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए थे.

Advertisement

जिसका छात्रों को काफी लाभ हुआ. ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों को होनेवाली परेशानी का हल तुरंत निकाला गया. इसका भी काफी फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि मनपा स्कूलों का केवल प्रतिशत ही नहीं बढ़ाना चाहिए, बल्कि प्राइवेट स्कूलों के छात्रों की तरह मनपा स्कूलों के छात्रों को तैयार किया जाना चाहिए. छात्रों को स्पर्धा परीक्षा के लिए तैयार करने की दृष्टि से शिक्षक और मुख्याध्यापकों को मेहनत करने की हिदायतें दी.

भाई की तरह बनना है डॉक्टर
मनपा के कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रों ने तीनों शाखाओं में अच्छा प्रदर्शन किया. विज्ञान शाखा से नाजू वासनिक ने 89.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान अर्जित किया. विज्ञान शाखा से ही सूरज पवार ने 86 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. समीर जांभुलकर ने 85.67 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. समीर का बड़ा भाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. उसकी तरह डॉक्टर बनने की मंशा समीर ने जताई. आर्ट्स शाखा से मुस्कान मो. रफी ने 77.50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया. कॉमर्स से एम.ए.के. आझाद ऊर्दू कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा सफुरा मुर्तजा अंसारी ने 76.50 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.