Published On : Sun, Feb 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मुनगंटीवार नागपुर व बावनकुले चंद्रपुर के भाजपा प्रभारी

Advertisement

नागपुर: महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार को नागपुर व पूर्व ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को चंद्रपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया।

मुनगंटीवार पहले से ही बीड़ व जालना के प्रभारी हैं। चुनाव कार्य नियोजन के तहत भाजपा ने बूथ स्तर पर विविध व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रभारियों के माध्यम से मनपा चुनाव कार्य की निगरानी की जाएगी। विशेषकर छोटी बड़ी सभा का आयोजन, चुनाव मुद्दे व सोशल मीडिया के नियोजन पर प्रभारी ध्यान देंगे।

नागपुर मनपा के लिए मुख्य जिम्मेदारी शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके को दी गई है।

चंद्रपुर के लिए वहां के शहर अध्यक्ष मंगेश गुलवाडे को प्रमुख जवाबदारी दी गई है। इससे पहले नागपुर मनपा के चुनाव में भाजपा के प्रभारी पद की जिम्मेदारी नाना पटोले व सुनील देशमुख संभाल चुके हैं। फिलहाल ये दोनों नेता कांग्रेस में हैं। चुनाव के समय उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अलावा उम्मीदवार को लेकर मतभेद दूर करने के प्रयासों में प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मुनगंटीवार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बावनकुले प्रदेश महासचिव हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों नेताओं के संगठन नेतृत्व की कुशलता का लाभ भाजपा को मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.