Published On : Tue, Jan 28th, 2020

Video: अंततः मुंढे ने नागपुर मनपा का चार्ज संभाला

Advertisement

9.30 बजे सुबह मनपा पहुंचे व आला अधिकारियों की बैठक जारी

नागपुर: विगत दिनों राज्य के उच्च अधिकारियों के तबादले हुए,जिनमें नागपुर मनपा आयुक्त का भी तबादला हो गया।इनकी जगह चर्चित व शिष्ट अधिकारी तुकाराम मुंढे को नागपुर का नया आयुक्त बनाया गया। उन्होंने ठीक 4 दिन बाद अंततः आज सुबह ठीक 9.30 बजे मनपा आयुक्त का पदभार ग्रहण कर मनपा के उच्च अधिकारियों की बैठक शुरू कर दी।।

याद रहे कि मनपा के पूर्व आयुक्त अभिजीत बांगर ने 2 दिन पूर्व लिखित चार्ज छोड़ मुम्बई रवाना हो गए थे।

आज सुबह नए मनपा आयुक्त मुंढे ने उसी आधार पर बिना पूर्व आयुक्त के उपस्थिति के नागपुर मनपा का जिम्मेदारी स्वीकार ली।

खास बात यह हैं कि मुंढे की बैठक में समाचार लिखे जाने तक उच्च अधिकारियों का आना जाना शुरू था। क्योंकि उन्हें लेटलतीफी की आदत सी हो चुकी हैं।  नए मनपा आयुक्त मुंढे के कार्यशैली से सभी सकते में हैं।तबादले के बाद से सी ही उच्च अधिकारियों से लेकर निम्न कर्मियों में शिष्टाचार व वक़्त के प्रति पाबंदी देखी जा रही।

अधिकारियों के पहली बैठक में उन्होंने सकारात्मक डपट लगाई कि आप सभी विभाग प्रमुखों सह अधिकारियों को पता था कि नए आयुक्त आने वाले हैं, अपने अपने विभाग का प्रेजेंटेशन तैयार रखना था। कल पुनः सभी की बैठक होंगी। समय का पाबंद रहे,चयनित काम को समय पर पूर्ण करें और जिम्मेदारी निभाए।बैठक के बाद वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चल पड़े। और सभी विभाग प्रमुख काम से लग गए। उल्लेखनीय यह हैं कि नए आयुक्त मुंढे का निजी सहायक पिछले आयुक्तों के वाहन चालक को बनाया जाना आश्चर्य हैं जो पिछले दिनों वे अपने कार्यशैली को लेकर काफी विवादों में रहे। यह भी उल्लेखनीय रही कि एक अतिरिक्त उपायुक्त उनके जाने के बाद मनपा पहुंची।

आज सुबह सुबह नए आयुक्त मुंढे मुम्बई से नागपुर पहुंचे,विमानतल से रविभावन गए,कुछ देर रुकने के बाद वे सीधे मनपा लगभग 9.30 बजे पहुँच गए। क्योंकि किसी को भनक नहीं थी इसलिए उनके नाम की पाटी भी नहीं लग पाई थी।