Published On : Sun, May 5th, 2019

अभिनेत्री मुमताज़ पूरी तरह से तंदरुस्त, परिवार ने निधन की अफवाहों को खारिज किया

Advertisement

मुंबईः बॉलीवुड में गुज़रे ज़माने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज़ के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि वह पूरी तरह से सेहतमंद हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज़ का निधन हो गया है. उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘वह जीवित हैं और तंदरुस्त हैं. वह जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं.’

मुमताज़ 70 साल की हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं. पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी जिसे मुमताज़ की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था. 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज़ ने ‘मेला’, ‘अपराध’ ‘नागिन’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘राम और श्याम’, ‘दो रास्ते’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.