मुंबई: शनिवार को देश का पहला सबसे बड़ा डोमेस्टिक क्रूज मुंबई से गोवा के बीच सफर शुरू करेगा। 131 मीटर लंबे शिप का नाम अंग्रीया है। शिप में 104 कमरे हैं। एक बार में इसमें 350 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें सभी लोगों के लिए सोने की व्यवस्था है। शिप की खूबसूरती देखते ही बनती है। अंदर का नजारा दिलकश है।
6 से 11 हजार के बीच किराया: शिप में किराए की 6 श्रेणियां हैं, जो 6 से 11 हजार के बीच हैं। किराए की श्रेणियों में प्रीमियम सूइट, प्रीमियम सूइट कपल, प्रीमियम रूम 4 और 2 लोगों के लिए, ग्रुप के लिए डोरमेटरी और कपल पॉड शामिल हैं। किराए में हाई टी, डिनर और ब्रंच भी शामिल है। इसमें दो रेस्तरां के अलावा 3 ओपेन डेक और 24 घंटे खुला रहने वाला काफी शॉप भी है। यह विश्व का पहला क्रूज है, जिसमें कपल पॉड (सुविधाओं से लैस बड़ा कैप्सूल जैसा) का सेगमेंट दिया गया है।
जापान से आया है यह : अंग्रीया के निदेशक सिद्धार्थ नेवलकर ने बताया, यह क्रूज जापान से ओगासाआरा आइसलैंड के बीच चलता था। डेढ़ साल पहले खरीदकर मुंबई पोर्ट में इसे मॉडीफाई कराया है। यह क्रूज डीप सी में न जाकर कोस्टल एरिया से जाएगा। इससे लोग सफर के दौरान कोस्टल की खूबसूरती को देख सकते हैं।
आपात स्थिति में 20 से 30 मिनट में खाली हो सकता है : इसमें एक इनफिनिटी स्वीमिंग पूल है, जिसकी डिजाइन समुद्र के पानी में नहाने जैसा अहसास दिलाती है। इसमें अल्ट्रा मॉडर्न इवेल्यूएशन सिस्टम लगाया गया। इससे आपात स्थिति में इसे 20 से 30 मिनट में खाली किया जा सकता है।
भारतीय जरूरतों के हिसाब से मोडिफाइड किया गया: कप्तान नितिन ढोंड का कहना है, आंग्रीया, भारतीय जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया एक विश्व स्तरीय समुद्री जहाज हैं। यह क्रूज उल्लेखनीय विशेषताओं और सुरक्षा के इंतजामों के साथ अपने आप में अनूठा है। हमारा उद्देश्य तटीय सागर मार्ग का उपयोग करने और गहरे समुद्र के असली खजाने का पता लगाने के बीच के मौजूदा अंतर को दूर करना है।’
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





