Published On : Fri, Sep 4th, 2020

सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स कनेक्शन में रिया का भाई शोविक गिरफ्तार

Advertisement

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिया के भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया है. सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट किया गया है. हालांकि इससे पहले एनसीबी ने कहा था कि आज कोई गिरफ्तारी नहीं होगी. लेकिन देर शाम एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि शुक्रवार की सुबह पहले उसके घर पर एनसीबी ने रेड की थी और वो पूछताछ के लिए शोविक को साथ ले गए थे.

एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा था कि शोविक को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है. सुबह से ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. रिया के घर पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ ले गई थी. शोविक से ड्रग्स पेडलर के साथ बिठाकर पूछताछ की गई.

सुशांत केस में आज एनसीबी सुबह से ही एक्शन में नजर आ रही थी. पहली बार कोई जांच टीम रिया के घर छापेमारी के लिए पहुंची. पहली बार रिया का पूरा घर खंगाला गया. पहली बार घर में पूछताछ की गई. पहली बार जांच एजेंसी रिया के परिवार के किसी सदस्य को घर से उठा कर ले गई. वो सदस्य रिया का भाई शोविक था. तभी से उसके सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी.

सुशांत केस के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नोरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शोविक के साथ-साथ गिरफ्त में आए ड्रग्स पेडलर बासित और जैद से भी पूछताछ की. सबको साथ बिठाकर सवाल-जवाब किए गए. सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा पर भी सवालों की बौछार की गई.

Advertisement

दरअसल, शुक्रवार की सुबह-सुबह मुंबई जागी ही थी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्शन में आया. अचानक NCB टीम की गाड़ियां रिया के अपार्टमेंट में दाखिल हुईं और दनदनाते हुए रिया के फ्लैट में जा पहुंची. एनसीबी की 3 टीमें थीं. दो टीम रिया के घर पर पहुंचीं तो तीसरी टीम ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के फ्लैट का रूख किया. आजतक ने सबसे पहले इस छापेमारी की तस्वीरें देश को दिखाई.

तीन घंटे से ज्यादा की छापेमारी के बाद शोविक और मिरांडा को एनसीबी की टीम अपने साथ ले गई. रिया के घर से एनसीबी की टीम शोविक के लैपटॉप के साथ-साथ रिया का पुराना मोबाइल भी साथ ले गई. इससे पहले एनसीबी ने 3 घंटे तक रिया को पूरा घर खंगाला. वहां मौजूद हर एक शख्स से पूछताछ की. हर इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस की पड़ताल की. साथ ही वहां खड़ी उस जीप कंपास कार की भी जांच की, जिसे शोविक चलाता था.

ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ठोस सबूत की तलाश में थी. शोविक का नाम ना सिर्फ रिया की चैट में आया बल्कि जैद और बासित ने भी उसके साथ लिंक की बात की. ये गवाही ही शोविक की गिरफ्तारी के लिए काफी थी. NDPS कानून का सेक्शन 67 नारकोटिक्स ब्यूरो के तहत शोविक की गिरफ्तारी की गई. अब रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के कयास भी लगाए जा रहे हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि एनसीबी जल्द ही रिया चक्रवर्ती को भी समन भेजेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.