Published On : Tue, Aug 29th, 2017

भारी बारिश से मुंबई में रेड अलर्ट: मुख्यमंत्री ने की मुंबईकरों को जल्द घर लौटने की अपील

Advertisement


मुंबई:
मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि मंगलवार को जल्दी घर लौट जाएं. भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तर पहुंचे सीएम फडणवीस ने कहा, ‘सभी सरकारी दफ्तरों को आदेश दिया गया है कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी दे दी जाए. साथ ही निजी ऑफिस में काम करने वाले लोग भी जल्दी घर लौट जाएं.’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूर काम न हो तो लोग अपने घरों में रहें. शाम 4.35 PM बजे हाईटाइड की चेतावनी को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है.

मुंबई पुलिस ने एडवाइज़री जारी कर कहा है कि हो सके तो घर में ही रहें. बहुत ज़रूरी हो तभी बाहर निकलें. शहर में भारी बारिश और पानी की वजह से कई जगहों पर ट्रैफ़िक स्लो है और कई जगह जाम है.

सोमवार रात से ही मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से अंधरी सब-वे, मालाड सब-वे, कुर्ला, एलिफ़िस्टन स्टेशन पश्चिम, दादर में हिंदमाता के पास और लोअर परेल जैसे निचले इलाक़ों में जगह-जगह जलजमाव हो गया है. लोगों से घरों में रहने को कहा गया है. भारी बारिश के चलते पानी रेल पटरियों पर भर गया है. यही वजह है कि नागपुर से मुंबई आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश की वजह से पटरी के कुछ हिस्से टूट गए और पहाड़ी मिट्टी और पत्थर पटरी पर आ गए थे. आदित्य ठाकरे ने बताया कि बीएमसी का कंट्रोल रूम एक्टिव है. बारिश से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी के लिए 1916 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं.

भारी बारिश के चलते रेल पटरियों पर भी पानी भर गया है, जिसके मुंबई लोकल 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं. इसके अलावा हवाई सेवा भी बाधित हुई हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.