Published On : Thu, Dec 20th, 2018

सोशल मीडिया पर छाईं अपूर्व ठाकुर, जीतीं Miss Teen Universe India का खिताब

Advertisement

मुंबई निवासी 19 वर्षीय अपूर्व ठाकुर ने 10 खूबसूरत टीनएजर्स को पछाड़ते हुए मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम किया. अब वह पनामा में होने वाली ‘मिस टीन यूनिवर्स 2019’ प्रतियोगिता के अलगे चरण में भाग लेकर टीन यूनिवर्स वर्ल्ड के खिताब के लिए दुनिया भर की सुंदरियों से मुकाबला करेंगी.

नोएडा फिल्म सिटी के मारवाह स्टूडियो में मंगलवार को आयोजित समारोह में विजेता अपूर्व ठाकुर को सृष्टि कौर (मिस टीन यूनिवर्स 2017) ने मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2019 का ताज पहनाकर सम्मानित किया. अपूर्व इस समय फिलाडेल्फिया की थॉमस जैफरसन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्चर का कोर्स कर रही हैं. मिस टीन इंडिया यूनिवर्स 2019 की फर्स्ट रनरअप पलक कोहली बनीं.

वह 19 साल की हैं और दिल्ली की निवासी है. वह विवेकानंद इंस्टिट्यूट फॉर प्रोफेशनल स्टडीज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर रही हैं. इस प्रतियोगिता की दूसरी रनरअप छवि मेहल बनी. 19 साल की छवि मेहल दिल्ली की पर्ल एकेडेमी में फैशन मीडिया कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. मिस टीन यूनिवर्स 2019 का खिताब अपने नाम करने वाली अपूर्व प्रवीन ठाकुर ने कहा, “इस खिताब को जीतना मेरे लिए मेरी जि़ंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है. मैं भारत को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रेजेंट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं.”

प्रतियोगिता की आयोजक जसमीत कौर ने कहा, “किशोर उम्र की लड़कियों की सबसे बड़ी पूंजी उनका आत्मविश्वास ही होता है. इसी आत्मविश्वास की बदौलत वह समाज में अपना नाम कमा सकती है.” भारत की सृष्टि कौर को निकारागुआ की राजधानी मानागुआ के रूबन डेरियो नेशनल थियेटर में पिछले साल मिस टीन यूनिवर्स 2017 के खिताब से नवाजा गया था.

Advertisement

वह इस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता को जीतने वाली भारतीय एशियाई मूल की पहली टीनएजर थीं. सृष्टि ने दुनिया भर की 25 टीनएजर्स सुंदरियों को पछाड़कर यह प्रतियोगिता जीती थी. उन्हें हिंदुस्तान टाइम्स की ओर से 30 साल से कम उम्र की 30 यंग अचीवर्स की लिस्ट में भी शामिल किया गया था. सृष्टि का कहना है कि टीनएजर लड़कियों को समाज में अपना मुकाम बनाने और कुछ अलग हटकर करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.