Published On : Fri, Dec 29th, 2017

मुंबई: कमला मिल्स कंपाउंड में हैं मिरर नाऊ और टाइम्स नाऊ जैसे चैनल, आग के बाद रोकना पड़ा प्रसारण

Advertisement

मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 12 लोग घायल भी हुए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि आग यहां स्थित एक रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी।

इस बिल्डिंग में ET नाऊ, मिरर नाऊ, टाइम्स नाऊ, Zoom टीवी, TV9 मराठी जैसे बड़े चैनलों के ऑफिस थे। यहीं से इनका प्रसारण भी किया जाता था। आग लगने के बाद प्रसारण को रोकना पड़ा है। इसके अलावा यहां कई कॉरपोरेट दफ्तर व होटल भी मौजूद थे। वीकेंड पर इस कंपाउंड में काफी भीड़ होती है।

जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड टीम को आग लगने की सूचना रात 12.30 बजे मिली थी। दमकल विभाग ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरीतरह से काबू पा लिया। घायलों को इलाज के लिए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में ले जाया गया है।

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में मरने वालों में 12 महिलाएं औऱ 2 पुरुष शामिल हैं। इस संख्या में ज्यादातर मोजो टेरेस रेस्तरां के कर्मचारी हैं। हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.