Published On : Sat, Apr 15th, 2017

Mumbai: कुत्ते ने अपनी जिंदगी कुर्बान कर बचाई मालकिन की जान

Advertisement

Sumati-with-her-pet
मुंबई (Mumbai):
सदियों से माना जाता है कि कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा और वफादार दोस्त होता है. शायद यही कारण इंसान अपने घर और परिवार की सुरक्षा के लिए कुत्ते पालता है. कुत्ता अपने मालिक की सेवा बड़े ईमानदारी से करता है और कोई मुसीबत आए तो अपनी जान की बाजी भी लगा देता है. एक ऐसी ही घटना एक बार फिर से सामने आई है. जहां इस ईमानदार कुत्ते ने अपनी जिंदगी मालकिन के लिए न्योछावर कर दी.

मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है. जहां पर एक कुत्ते ने अपनी मालकिन की जान बचाते हुए अपनी जान गवां दी. मुंबई (Mumbai) के अंटॉप हिल में सुनिती नामक एक महिला ने एक कुत्ते को गोद लिया था. कुत्ता अपने मालकिन के प्रति बेहद वफादार था. लेकिन वेंकटेश नामक एक आदमी अपनी प्रेमिका से मिलने अंटॉप हिल के एक मंदिर में आया था और उसकी दौरान मंदिर में लड़की की भाभी आ गई.

जिसके बाद वेंकटेश आगबबूला हो गया और प्रेमिका की भाभी को मारने के पीछे भागा. अपनी जान बचाने के लिए प्रेमिका की भाभी सुनिती के घर में जा पहुंची. लेकिन वेंकटेश महिला पर हमला करता उससे पहले सुनिती ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन वेंकटेश उसपर चाकू से हमला करने की कोशिश करने लगा और उसी दौरान सुनिती का पालतू कुत्ता वहां पहुंच गया और वह वेंकेटश पर झपट पड़ा. इस लड़ाई में वेंकटेश ने कुत्ते को चाकू मार के घायल कर दिया और उसकी मौत हो गई. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अपनी मालकिन की जान बचाते हुए इस वफादार कुत्ते ने अपनी जान गवां दी.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.