Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

4 जगहों पर बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग प्लाजा

Advertisement

– इतवारी, बर्डी , गांधीसागर तालाब और गोकुलपेठ में नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड शहर में मैरिगो राउंड की तरह ‘ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार और टू-व्हीलर पार्किंग’ सुविधाएं स्थापित करेगा।

नागपुर -इतवारी व सीताबर्डी बाजार में चार पहिए वाहन कहाँ पार्क किया जाए,इस ज्वलंत समस्या से शहर सह प्रशासन जूझ रहा हैं.इससे छुटकारा पाने के लिए जल्द ही नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड शहर में मैरिगो राउंड की तरह ‘ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार और टू-व्हीलर पार्किंग’ सुविधाएं स्थापित करेगा।

उक्त प्रकल्प के लिए इतवारी, बर्डी , गांधीसागर तालाब और गोकुलपेठ फिलहाल चार स्थानों पर तय हैं। इन सभी चार स्थानों पर लगभग 150 कारों और 600 से अधिक दोपहिया वाहनों की पार्किंग प्रस्तावित है। उपरोक्त निर्णय स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। ऑनलाइन के माध्यम से हुई बैठक में स्मार्ट सिटी के मेंटर एवं चेयरमैन डॉ. संजय मुखर्जी मुंबई से मौजूद थे।

मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी, बोर्ड के सदस्य अनिरुद्ध शेनवाई, आशीष मुकीम, नागपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्मय गोटमारे, कंपनी सचिव भानुप्रिया ठाकुर और मुख्य वित्त अधिकारी नेहा झा उपस्थित थे.

Advertisement

चिन्मय गोटामारे ने कहा कि चार पार्किंग व्यवस्था के साथ स्मार्ट ट्रैफिक की सुविधा के लिए 33 चौराहों पर ‘कैंटिलीवर पोल’ पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे. नागपुर एयरपोर्ट से विधान चौक और एलआईसी चौक से पारडी तक ‘कैंटिलीवर’ लगाया जाएगा। वर्तमान ट्रैफिक सिग्नल वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता है।
स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल ने शहर में सीवर लाइन और बरसाती पानी के लिए जीआईएस मैपिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय यह है कि नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने इससे पहले बर्डी में पार्किंग प्लाजा स्थापित किया था। हालांकि, बाद में ठेकेदार ने ‘जुगाड़ टेक्नोलोजी’ के तहत जगह की उपयोगिता को बदल कर एक होटल में तब्दील कर दिया। इस घटनाक्रम में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से बड़ी धांधली को अंजाम दिया गया,इससे जनता ठगी गई कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.