Published On : Tue, Jul 30th, 2019

नितिन के खिलाफ मुकुल से की कार्रवाई की मांग

Advertisement

नागपुर: उतर नागपुर के कांग्रेस के नगरसेवक व प्रमुख पदाधिकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक से नागपुर निवास स्थान पर भेंट कर उत्तर नागपुर विधानसभा से नितिन राउत को उम्मीदवार बनाने का विरोध किया और बताया की महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के उम्मेदवारो के खिलाफ अपक्ष उम्मीदवार का प्रचार किया और आर्थिक सहयोग किया .

कांग्रेस विरोधी भूमिका मनपा और लोकसभा चुनाव में नितिन राउत की रही । लोकसभा चुनाव में भी उन्होने हिसा नही लिया।
कांग्रेस विरोधी भूमिका लेने वाले नितिन राऊत को कांग्रेस में उच्च पदो पर जैसे महाराष्ट्र का कार्य अध्यक्ष नियुक्ति करने का विरोध किया एवं उचित जांच कर पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त होने पर कार्यवाही करने का निवेदन किया .

विधानसभा में नया उम्मेदवार देने की विनन्ति की गई उम्मेदवार जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस मे आवदेंन व साक्षात्कार दिया हैं उन्ही मे से देने का आग्रह किया .
नितिन राउत को उम्मेदवार बनाने पर उत्तर नागपुर के अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के विरोध का सामना करने की आशंका भी जताई.

इस अवसर पर नगरसेवक मनोज सान्गोले, सन्दीप सहारे, त्रीशरण सहारे, धरम पाटिल, भावना लोनारे, स्नेहा निकोसे, सुनीता धोले, बाँब्बी दहीवले,पंकज लोनारे, विवेक निकोसे, रोहित यादव, सन्तोष लोनारे,पीयूष लाडे, राज खत्री, पवन सोम्कूवर, इरशाद शैख़, इरशाद मलिक, सुरूर सीदीकी, सूरज आंवले, अन्मोल लोनारे, बादल वाहने, दीपक जैन, बशीर शैख़, वामन इन्दुरकर, विजय रन्गारि, शेख़ रहीम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.