Published On : Sat, Mar 28th, 2015

मौदा न्यायालय परिसर से आरोपी फरार

Advertisement

Irfan Khan
मौदा (नागपुर)। यहां एक माह पूर्व पहले लापका रोड परिसर के तंटु हटवार के घर में लुटपाट हुई थी. दिनदहाड़े हुई इस घटना में सहआरोपी आझाद इरफ़ान खान (21) नि. करौली, उत्तरप्रदेश को 26 मार्च को पुलिस ने मौदा दिवानी और सत्र न्यायलय में पेशी के लिए लाया था. इसी दौरान आरोपी पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर न्यायालय परिसर से भाग निकला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदा के तंटु हटवार के घर में लुटपाट और हमले के आरोपी को पुलिस ने नागपुर मध्यवर्ती कारागृह से पुलिस वाहन एम.एच. 31 डी.जेड.-0054 से 6 पुलिस बंदोबस्त के साथ स्थानीय न्यायालय में लाया गया था. इसी दौरान न्यायालय परिसर वाहन रुकते ही पुलिस के लापरवाही का फायदा उठाकर उक्त आरोपी वाहन से कुदकर भाग गया. आरोपी स्थानीय अशोका हॉटेल में काम करता था. तथा अनेक छोटे बडे अपराध में समावेश था. राष्ट्रीय महामार्ग पर अनेक हॉटेल और ढाबे पर दुसरे राज्य के नौकर काम करते है. हॉटेल मालिक भी उनकी जाँच किये बगैर काम पर रख लेते है. जिससे अज्ञात आरोपियों से मौदा परिसर में अपराध बढे है.

आरोपी आझाद इरफ़ान खान हथकड़ी समेत भाग गया. पुलिस ने काफी दुर तक उसका पीछा किया लेकिन उनकी शारीरिक अस्वस्थता से आरोपी भागने में कामयाब हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा योग्य कार्रवाई करने की जानकारी उपविभागीय पो. अधीक्षक कंतेवार ने दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.