बेमौसम बारिश से दुकानदार और ग्राहक परेशान
कोंढाली (नागपुर)। कोंढाली में हर बुधवार को साप्ताहिक बाजार भरता है. आसपास के अनेक गांव के नागरिक यहां खरीदारी करने आते है. ग्राम पंचायत की ओर से अधिक प्रमाण में यहां के दुकानदारों से बाजार चिठ्ठी ली जाती है. लेकिन इन दुकानदारों को ग्रामपं की ओर से सुविधा के नाम पर कुछ नही मिलता.
विगत 3-4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश आई तो किचड फ़ैल जाता है. जिससे ग्राहकों को पैर रखने की जगह नही बचती. भीड़ इतनी अधिक होती है कि चलते हुए फिसलने का डर लगा रहता है. बारिश का पानी निकलने के लिए जगह नही है. जिससे यहां पानी और किचड का तालाब देखने मिलता है.
असुविधा की ओर ग्रा.पं. का कोई अधिकारी, कर्मचारी ध्यान नही देता. इन अनदेखी से कोई हादसा भी घट सकता है. अगर कोई सुविधा ग्रामपंचायत नही कर सकती तो दुकानदारों से चिट्ठी क्यों ली जाती है? ऐसा प्रश्न उपस्थित होता है. साप्ताहिक बाजार होने से यहां भीड़ भी अधिक होती है. इस असुविधा का हल ग्राम पंचायत निकाले ऐसी मांग नागरिक और दुकानदार कर रहे है. अब यहां के पदाधिकारी कब आकर बाजार की समीक्षा करते है इसकी ओर सबका ध्यान है.
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन #vidarbhanews #gadchiroli #vidarbha #vidarbha #newsupdate





