Published On : Tue, May 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एसटी की पहली इलेक्ट्रिक बस, 1 जून से चलेगी ‘शिवाई’

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) शामिल हो रही हैं। महाराष्ट्र की ‘लालपरी’ कही जाने वाली एसटी 1 जून, 2022 को अमृत महोत्सवी वर्ष में पदार्पण कर रही है। 1 जून को पहली इलेक्ट्रिक बस ‘शिवाई’ (Shivai) का लोकार्पण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की मौजूदगी में होगा।

परिवहन मंत्री अनिल परब के अनुसार, शिवाई बस भी अहमदनगर से बस पुणे के लिए चलेगी। उल्लेखनीय है कि 1 जून 1948 को पहली बस अहमदनगर से चली थी।

प्रदूषण को कम करने की कवायद
परिवहन मंत्री ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए एसटी की इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का निर्णय लिया गया। लोकार्पण के बाद शिवाई के पुणे-अहमदनगर-पुणे मार्ग में प्रतिदिन 6 चक्कर लगेंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से एसटी बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें पेश की जाएंगी।

ड्राइवरों का सम्मान
अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर बिना किसी दुर्घटना के राज्य परिवहन निगम की सेवा में 25 वर्ष या उससे अधिक समय तक यात्रियों को उनके मनचाहे गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने वाले चालकों का सम्मान होगा।

Advertisement

‘शिवाई’ की मुख्य विशेषताएं
बस की लंबाई 12 मीटर
टू बाई टू सीटिंग अरेंजमेंट
कुल 43 सीटें शोर और प्रदूषण मुक्त और साथ ही वातानुकूलित वाहन
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी
बस बैटरी क्षमता 322 केवी

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.