Published On : Sat, Dec 16th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

बड़े अधिकारी के लाडले की करतूत, दोस्तों संग मिल गर्लफ्रेंड को पीटा… SUV से कुचलने की कोशिश

Advertisement

जब पैसा और सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगता है तब आदमी के अंदर का जानवर किसी भी हद तक जा सकता है. ऐसी ही एक वारदात मुंबई से सटे ठाणे इलाके में सामने आई है जहां पैसे और पावर के नशे में चूर महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे अश्वजित गायकवाड़ ने अपनी ही प्रेमिका को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की. युवती प्रिया सिंह को इन्फिनिटी मेडीसर्ज सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट और जख्म के निशान हैं.

प्रिया सिंह की चोटों ने उन्हें इस घटना को इंस्टाग्राम पर साझा करने के लिए प्रेरित किया. उसने पूरी घटना के बारे में अपने पोस्ट में बताया है कि कैसे उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसका गला घोंटा और अपनी एसयूवी से उसे कुचलकर मारने की कोशिश की. बकौल प्रिया उसका ठाणे शहर के रहनेवाले अश्वजीत गायकवाड़ के साथ गत 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. हाल ही में उसे पता चला की अश्वजीत पहले से शादीशुदा है. लेकिन फिर भी उनका रिश्ता चलता रहा.

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
​प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा है कि गत 11 दिसंबर की देर रात वह अपने प्रेमी से घोडबंदर थाना इलाके में स्थित एक होटल में मिलने गई थी. यहां उसने अश्वजीत को उसकी पत्नी के साथ देखा, जिसके बाद उसका गुस्सा फूट पडा. प्रिया और अश्वजीत में जमकर लड़ाई हुई. इस दौरान अश्वजीत गायकवाड़ और उसके तीन दोस्तों रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेल्के ने प्रिया के साथ जबरदस्त मारपीट की और अपनी गाड़ी के नीचे उसे कुचलने कि कोशिश की.

प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उसके पूरे शरीर पर गहरे और गंभीर घाव नजर आ रहे हैं. उसके पैर की हड्डी भी टूट गई है. पीड़ित युवती ने पोस्ट में लिखा है कि सड़क पर एक राहगीर उसे बचाने पहुंचा. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया. अश्वजीत का ड्राइवर सागर यह देखने के लिए वापस आया कि वह मर गई है या जीवित है. सागर ने एक अजनबी को प्रिया की मदद करते हुए पाया. सागर ने अजनबी को मामले में पुलिस को शामिल न करने की धमकी दी.

पुलिस पर मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते FIR नहीं दर्ज करने का आरोप
बकौल प्रिया उसने अपने ऊपर हुए इस जानलेवा हमले को लेकर कासारवडवली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन किसी बड़े शख्स के दबाव में पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की. पीड़िता के मुताबिक अश्वजीत के पिता अनिल कुमार गायकवाड़ एमएसआरडीसी के एमडी हैं. उनके कई बड़े नेताओं से गहरे संबंध हैं, जिसकी वजह से पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी. प्रिया के मुताबिक जब उसने अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तब पुलिस सक्रिया हुई. पुलिस ने अश्वजीत और उसके तीनों दोस्तों रोमित, सागर और प्रसाद के खिलाफ कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है.

सोशल मीडिया पर प्रिया का पोस्ट वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि घटना 11 दिसंबर सुबह चार बजे की है, जब घोड़बंदर स्थित एक होटल के बाहर आरोपी और पीड़िता के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था. ठाणे के पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 323, 209, 338, 504 और 34 में मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की तहकीकात जारी है. प्रिया सिंह का आरोप है कि वारदात में अबतक महज मामला दर्ज कर खानापूर्ति की गई है. मामला बड़ी शख्ससियत से जुड़ा होने के कारण अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है. वहीं, पुलिस के मुताबिक वह इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement