Published On : Sat, Jul 23rd, 2016

महावितरण ने पूरी की कोंग्रेसियो की जायज मांग

Advertisement

शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र मूलक का बुटीबोरी क्षेत्र में दौरा

Morcha of cogress against MSEDCL
नागपुर:
कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुजीब पठान के नेतृत्व में बुटीबोरी स्थित महावितरण कार्यालय पर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मोर्चा ले जाया गया। महावितरण कार्यालय पहुंचने पर धरना-प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात महावितरण कार्यालय में तैनात कार्यकारी अभियंता घाटोले और उप अभियंता टेंभेकर ने पठान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल को उनकी मांगों पर चर्चा कर निराकरण करने हेतु आमंत्रित किया।

चर्चा के उपरांत पठान को कार्यकारी अभियंता घाटोले ने लिखित आश्वासन दिया कि बुटीबोरी शहर व ग्रामीण में देखभाल व मरम्मत कार्य सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल किया जायेगा। घरेलु ग्राहकों को सिंगल फेज मीटर कनेक्शन निवेदन करने के ७ दिन के भीतर दिया जायेगा। बुटीबोरी (शहर) सहायक अभियंता का कार्यालय जल्द बुटीबोरी शहर में स्थानांतरित किया जाएगा। बिजली बिल व नये मीटर की जांच कर फिर ग्राहकों के समक्ष पुनः लगाई जाएगी।

Morcha of cogress against MSEDCL
कृषि पंप बिजली ग्राहकों की समस्या शीघ्र सुलझा ली जाएगी और इस संदर्भ में नए ग्राहकों को जल्द कनेक्शन दिया जायेगा। वहीं बुटीबोरी (ग्रामीण) विभाग में नया उपकेंद्र तुरंत शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली के ग्राहकों को मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल दिया जायेगा।

तत्पशचात उक्त मोर्चा महावितरण के कार्यकारी अभियंता के संतोषजनक आश्वासन के बाद अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए। स्थानीय कोंग्रेसियो के अनुसार शनिवार 23 जुलाई को बुटीबोरी परिसर में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र मूलक का दौरा है। जिसको लेकर सभी कोंग्रेसियो में उत्साह है। पिछले एक साल से जिला कांग्रेस मृतप्राय हो गया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.