Published On : Tue, May 28th, 2019

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 85.88% स्टूडेंट्स पास

Advertisement

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) रिजल्ट आज घोषित हो गया है। स्टूडेंट्स 1 बजे नतीजे चेक कर पाएंगे। एमएसबीएसएचएसई 12वीं परीक्षा के लिए 14.9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। आर्ट्स,साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित हो गए हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों का पास फीसदी इस साल पिछले साल की तुलना से कम है। इस साल 85.88% फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं, जबकि पिछली बार 88.41 स्टूडेंट्स पास हुए थे। मुंबई डिविजन में 83.85 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों में कोंकण जिले ने टॉप किया है। कोंकण जिले का पास फीसदी 93.30 फीसदी गया है। वहीं नागपुर जिले का पास फीसदी कम है। पुणे जिले में 87.80 पास फीसदी है।

आपको बता दें कि इस साल मुंबई डिविजन के 3,35,000 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें ठाणे, रायगढ़, पालघर भी शामिल हैं। इनमें से आर्ट के 54,056 , साइंस के 91,178 और 1,85,774 कॉमर्स स्ट्रीम के थे। 1,877 स्टूडेंट्स दिव्यांग और 62 ट्रांसजेडर थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.