Published On : Thu, Nov 9th, 2017

एमएस धोनी ने ‘बीन’ बजाकर किया डांस, पत्नी साक्षी हंस-हंस के हुई लोटपोट, वीडियो वायरल

Advertisement


महेंद्र सिंह धोनी देश में अपने अनोखे अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। वो क्रिकेट के मैदान पर अपने चरित्र, शांत स्वभाव और अपने ज्ञान के लिए मशहूर हैं, तो मैदान के बाहर उनका मजाकिया अंदाज फैंस को उनका मुरीद बना देता है।

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डांस कर रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी धोनी हंस-हंस के लोटपोट हो रही हैं। धोनी बॉलीवुड फिल्म ‘देसी बॉयज’ के गीत ‘झक मार के’ पर बीन बजाते हुए डांस करते दिखे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब का है क्योंकि फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी।

क्रिकेट शॉट्स नामक पेज ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के इस डांस का वीडियो पोस्ट किया है, जिसे समाचार लिखे जाने तक 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 236 यूजर्स इस वीडियो पर अपनी राय प्रकट कर चुके हैं।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Such an adorable video of our #CaptainCool #SuperAdorable ❤️ #Throwback #MsDhoni #SakshiDhoni #Dance #SapnaMotiBhavani

A post shared by Cricket Shots® (@cricketshots) on

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि धोनी की पत्नी साक्षी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं क्योंकि उनके पति डांस की कुछ स्टेप्स कर रहे हैं और गाने का पूरा आनंद उठा रहे हैं।

रांची में जन्में धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से हैं। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीनों (टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) ट्रॉफियां जीती हैं।

धोनी ने इस वर्ष कप्तानी से इस्तीफा दिया, लेकिन वो टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। वो 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges