Published On : Wed, Apr 1st, 2020

सांसद प्रफुल्ल पटेल ने पीएम केयर्स फंड में 1करोड़ रुपए दिए

Advertisement

अदानी पावर , सनफ्लैग ,अशोक लेलैंड जैसे उद्योगपतियों से भी जिला स्तर पर मदद की अपील की

गोंदिया– वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से समूची दुनिया में कोहराम मचा हुआ है महाराष्ट्र राज्य तथा देश में भी प्रतिदिन करोना के संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ जा रही है ।

इसकी रोकथाम हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं ।

राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने स्थानिक विकास निधी से प्रधानमंत्री सहायता कोष में 1 करोड़ की निधि देने की घोषणा की है तथा जिलाधिकारी गोंदिया को इस विषय में आवश्यक पत्र प्रेषित किया गया है।

Advertisement

सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आपदा से निपटने के लिए गोंदिया -भंडारा जिले में जिन उद्योगपतियों के कारखाने हैं ऐसे अदानी समूह , सनफ्लैग व अशोक लेलैंड जैसे उद्योगपतियों से भी जिले के स्तर पर भी मदद करने हेतु निवेदन किया है साथ ही एकजुट होकर अपना फर्ज अदा करते हुए सभी सार्वजनिक , धार्मिक, शैक्षणिक व समाजसेवी संस्थाओं को भी आवश्यकता पड़ने पर जनसेवा हेतु तैयार रहने का निवेदन किया है ।

प्रफुल्ल पटेल ने दोनों जिलों के नागरिकों से शासन के आदेशों का पालन करने की अपील जारी की है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.