Published On : Sun, Sep 27th, 2020

सांसद प्रफुल्ल पटेल ने किया वादा निभाया , रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध करवाए

Advertisement

जिला शासकीय अस्पतालों में गंभीर मरीजों का निशुल्क इलाज हो सकेगा

गोंदिया /भंडारा: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को जल्द ठीक करने में रेमडेसिवीर इंजेक्शन यह प्रभावी और असरदार साबित हो रही है लेकिन गोंदिया – भंडारा जिले के शासकीय अस्पतालों में इसकी कमी महसूस की जा रही थी लिहाजा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने इस रेमडेसिवीर दवा को स्वयं खर्चे से तत्काल उपलब्ध कराने का वादा किया था ।

वचन पूर्ति के तहत शनिवार 26 सितंबर को रेमडेसिवीर इंजेक्शन भंडारा कलेक्टर के माध्यम से उपलब्ध कराने के बाद अब रविवार 27 सितंबर को गोंदिया जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा को भी उपलब्ध कराए गए हैं।

जिले में पिछले कुछ माह से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या एवं इस संक्रमण से हो रही मौतों को लेकर पुरे गोंदिया जिले में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।

Advertisement

बेपटरी होती स्वास्थ्य व्यवस्था एवं कोविड की वर्तमान स्थिति को लेकर सांसद प्रफुल पटेल ने गोंदिया और भंडारा में कोरोना के बिगड़ते इस गंभीर और चिंताजनक हालातों से रूबरू होने और व्यवस्था को सुधारित कराने हेतु कोविड पर माननीय मत्रियों के साथ जिलाधिकारीयों सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक की थी, उस बैठक के दौरान ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर वे लागू किये गए वही कई उपाय योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए।

सांसद प्रफुल पटेल को इसी दौरान संक्रमितों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी होने की जानकारी मिली जिस पर सांसद प्रफुल पटेल ने उसी दौरान दोनों जिलों में रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराने का वादा किया था, जिसकी वचनपुर्ति कर स्वयं खर्च से सांसद पटेल के माध्यम से कल भंडारा जिलाधिकारी के मार्फ़त जिला सामान्य रुग्णालय भंडारा को इंजेक्शन सुपुर्द किये गए।

आज सांसद प्रफुल पटेल से गोंदिया के ज़िलाधिकारी दिपक कुमार मीणा ने उनके निवास स्थान पर सदिच्छा भेंट की।

वर्तमान करोना की परिस्थिति पर उपाय योजना व मरीज़ों को शीघ्र सुविधा प्राप्त हो इस पर चर्चा हुई व सांसद प्रफुल पटेल ने अपनी ओर से शासकीय दवाखाने मे नि:शुल्क मरीज़ों के इलाज हेतु ज़िलाधिकारी को रेमडेसिवीर इंजेक्शन सौंपे . आज श्री पटेल से पुलिस अधीक्षक गोंदिया विश्व पानसरे व पुलिस अधीक्षक भंडारा वसंत जाधव ने भेंट कर कोविड के साथ ही कानून व्यवस्था पर चर्चा की और हालातों की समीक्षा की व जिले के अन्य विकास कार्यो पर ध्यानकेन्द्रित करने के निर्देश दिए।

सांसद प्रफुल पटेल द्वारा कोविड की स्थिति में सुधार लाने, मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में सुधार करने एवं इंजेक्शन की त्वरित पूर्तता करने पर इन कार्यो का दिल खोलकर स्वागत किया जा रहा है। श्री पटेल ने ये भी कहा कि वो इस संकट के दौर में हालात से निपटने हेतु सतत प्रयासरत है। इस भेट के दौरान सांसद प्रफुल पटेल के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र जैन उपस्थित थे.

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.