Published On : Tue, Mar 31st, 2020

कोरोना -अमरावती और चंद्रपुर के लिए सांसद डाॅ विकास महात्मे ने 50 लाख की निधि दी

Advertisement

अभी तक 1 करोड़ की निधि दे चुके है

नागपुर– कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से निपटने के लिए राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ विकास महात्मे ने अमरावती और चंद्रपुर जिले के लिए उनकी सांसद निधी से 50 लाख क़ी निधि दी है। पूर्व में उन्होंने नागपुर जिले में कोरोना के नियंत्रण के लिए 50 लाख की निधि दी है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड्स) कमेटी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि अमरावती और चंद्रपुर जिले में उक्त राशि से कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम व इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अत्याधुनिक हेजमेट ड्रेस ,प्रयोग में आने वाले चिकित्सा उपकरण,टेस्टिंग किट,मास्क और सेनेटाइजरर्स आदि जरूरी सामानों की खरीद सुनिश्चित करने को कहा है।

सांसद डॉ महात्मे ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि इस महामारी से बचाव के लिए पूरे देश को एकजुटता के साथ आगे आने की जरूरत है। जिससे कि महामारी को मात दी जा सके। संकट की इस घड़ी में केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि पीडि़तों का समुचित इलाज हो। लोगों को भी जागरूक होना जरूरी है। आम जन को चाहिए कि घरों में रहें। घर से बाहर न निकलें।

Advertisement

अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। सावधानी बरत कर ही इससे बचा जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार अच्छा कार्य कर रही हैं। सांसद महात्मे दिल्ली से संसद सत्र से लौटते ही नागपुर में कोरोना के खिलाफ़ लडाई में सक्रिय हो गये हैं।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग! #NagpurNews #NagpurFiring #Wathoda #NagpurCrime

नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग! #NagpurNews #NagpurFiring #Wathoda...

मेहकर में सड़क पर महिला की डिलीवरी! #BuldhanaNews #MehkarNews #HospitalNegligence #MaharashtraNews

मेहकर में सड़क पर महिला की डिलीवरी! #BuldhanaNews #MehkarNews #HospitalNegligence #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges