Published On : Fri, Dec 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आज से शुरू होगा खासदार सांस्कृतिक महोत्सव

Advertisement

2 से 11 दिसंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

नागपुर: आज शाम 6 बजे खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। यह इस महोत्सव का 6 वा एडिशन है। इस शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रसिद्ध सिने अभिनेता नाना पाटेकर, राज्य के वन एवं सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आदि नेता एवं मान्यवर उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण विद्यालय, क्रीड़ा चौक, हनुमान नगर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव उपस्थित होंगे।

उद्घाटन समारोह में विशेष कार्यक्रम ‘वंदे मातरम’ होगा। इस बार खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में नागपुर शहर के साथ-साथ पूरे देश से थिएटर कलाकार, गायक-गायिका, नृत्य कलाकार एक साथ आएंगे। उद्घाटन समारोह के लिए सभी कलाकार एक साथ पिछले काफी दिनों से रिहर्सल कर रहे हैं। एक नाटक के ज़रिए देश की प्रगति और देशवासियों के आजादी से लेकर 75 साल के अब तक के सफर पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनिल सोले ने कहा कि केवल नागपुर शहर के 1 हज़ार से अधिक कलाकार वंदे मातरम कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। सैकड़ों कलाकार 22 देशभक्ति गीत गाएंगे। इस बार के महोत्सव की एक अनूठी विशेषता यह है कि हर दिन पहली प्रस्तुति स्थानीय कलाकार करेंगे, जिसके पश्चात ही दूसरे स्थानों से आमंत्रित कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे।

कल शनिवार 3 दिसंबर को पद्मश्री हरिहरन का लाइव कंसर्ट होगा। परसों 4 दिसंबर को अमित द्विवेदी का लाइव कंसर्ट होगा। सोमवार 5 दिसंबर को लोकप्रिय हिंदी नाटक चाणक्य का आयोजन होगा जिसमें मुख्य कलाकार मनोज जोशी समेत अन्य कलाकार विविध भूमिकाएं निभाएंगे। मंगलवार 6 दिसंबर को महानाट्य तथागत का आयोजन किया जाएगा। बुधवार 7 दिसंबर को तापसी फाउंडेशन के कलाकार पुण्यश्लोक अहिल्या नामक महानाट्य में विविध भूमिकाएं निभाएंगे।

Advertisement

गुरुवार 8 दिसंबर को मनोज मुंतशिर एवं अन्य कलाकार मां माटी और मोहब्बत नामक महानाट्य में भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। शुक्रवार 9 दिसंबर को शैलेंद्र लोढ़ा तथा अन्य कवि गण कवि सम्मेलन में अपने कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। शनिवार 10 दिसंबर को सुप्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति लाइव कंसर्ट में गाएंगी। रविवार 11 दिसंबर को मोहित चौहान का लाइव कंसर्ट होगा। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति के आयोजकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने और विविध कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.