Published On : Sun, Feb 7th, 2021

डीजल पेट्रोल दरो मे वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ शहर शिवसेना का आंदोलन

Advertisement

पक्ष प्रमुख के आदेश व संपर्क प्रमुख विधायक दुष्यंत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज नागपुर शहर शिवसेना के महानगर प्रमुख प्रमोद मानमोडे के नेतृत्व में शहर शिवसेना द्वारा संविधान चौक पर नारे निर्देशन के साथ आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान बैलगाड़ी पर मोटर सायकल रखकर , महंगे हुए डीजल पेट्रोल पर जनता की दुखती भावना का सांकेतिक प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी को शिवसेनिको ने खुद खींचकर केंद्र सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। रामदेव बाबा एवम् स्मृति ईरानी के मुर्दाबाद,वाह रे मोदी तेरा खेल ,सस्ती दारू महंगा तेल के नारे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्ति किया गया।

महानगर प्रमुख प्रमोद मान मोडे ने बताया कि आज के परिवेश में जहां कोरोना जैसी त्रासदी के चलते जनता की आर्थिक हालात खस्ता है , बेरोजगारी फैली हुई है, लोगो कि आय कम हुई है ऐसे में ९० पार कर रही पेट्रोल की कीमतें जनता के घाव पर नमक रगड़ने जैसी है। डीजल के बढ़ते दामों के कारण ट्रांसपोर्ट महंगा होने का सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है ।

मानमोडे ने रामदेव बाबा और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले बढ़े हुए तेल के दामों पर ये चिल्लाते थे परंतु अब इन्होंने अपने ओठ सिलकर मोदी की गोदी स्वीकार कर जनता से विश्वास घात कर रहे है। आंदोलन के दौरान शिवसेना,युवासेना,महिला आघाड़ी,वाहतूक सेना के पदाधिकारी व प्रत्येक विधानसभा निहाय पदाधिकारी व शिव सैनिक उपस्थित थे।
कृपया प्रकाशन हेतु।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.