Published On : Thu, Sep 7th, 2017

मेट्रो के निर्माण कार्य में लगी मोबाईल टॉवर क्रेन का एक हिस्सा टूटा

crane falls on tractor in Nagpur (2)
नागपुर:
मेट्रो परियोजना के अंतर्गत रामझूला के पास पिल्लर निर्माण के काम में इस्तेमाल की जाने वाली मोबाईल टॉवर क्रेन टूट गयी। हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। मेट्रो परियोजना के रीच 4 के तहत रामझूला के पास निर्माण कार्य शुरू है। यह काम एनसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है पिल्लर निर्माण के दौरान उसे सपोर्ट देने के काम में मोबाईल टॉवर क्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। गुरुवार सुबह अचानक कार्य में लगी क्रेन बेल्ट हो गयी और क्रेन को मूव्ह करने के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर पर गिर गयी।

इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार यह घटना कैसे घटी इसकी जाँच की जाएगी। यह हादसा रामझूले से सटकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर हुआ। इस मार्ग पर सड़क बनाने का काम जारी है। परिवहन बंद होने की वजह से मार्ग पर यातायात बंद था जिस वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मेट्रो के अनुसार मार्ग उबड़-खाबड़ था जिस वजह से क्रेन का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और उसका एक हिस्सा टूट गया।


Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement