Published On : Mon, Oct 22nd, 2018

मौनी रॉय को इस अंदाज़ में देखकर… देखते रह जाएंगे, बिल्कुल ताज़ा तस्वीरें

Advertisement

मुंबई। मौनी रॉय टेलीविज़न की उन अदाकाराओं में शामिल हो गयी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे तक छलांग लगायी है। मौनी ने इसी साल आयी अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से सिनेमाई सफ़र शुरू किया। उनका डेब्यू कामयाब रहा और एक हिट फ़िल्म के साथ मौनी की पारी टेक ऑफ़ हुई।

मौनी सोशल मीडिया की भी डार्लिंग एक्ट्रेस हैं। मौनी ख़ुद भी काफ़ी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम एकाउंट को अपनी तस्वीरों से आबाद रखती हैं। मौनी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो एक सिडक्ट्रेस की तरह नज़र आ रही हैं। मौनी की यह तस्वीरें काफ़ी पसंद की जा रही हैं और अब तक लाखों लोग इन्हें देख चुके हैं। मौनी इन तस्वीरों में पिंक ड्रेस में हैं और उनका अंदाज़ काफ़ी दिलकश है।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

View this post on Instagram

Advertisement

Same drama , same girl ; SAME! 📸 @sashajairam Styled by @shimulpatell

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी ने अपना करियर टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू से शुरू किया था। डांस रिएलिटी शोज़ का भी वो हिस्सा रहीं। माइथोलॉजिकल शो देवों के देव महादेव में मौनी ने पार्वती का किरदार निभाया, जिसने उनकी पहचान को मज़बूती दी।

छोटे पर्दे पर मौनी रॉय काफ़ी सालों से सक्रिय हैं, मगर उनको सबसे ज़्यादा शोहरत एकता कपूर के नागिन शो से मिली, जिसमें मौनी ने एक इच्छाधारी नागिन का रोल प्ले किया था। यह नागिन अपने नाग की हत्या का बदला लेने के मिशन पर है और इसी क्रम में उस परिवार की बहू बन जाती है, जिसके मुखिया से बदला लेना है। इस शो ने मौनी को घर-घर पहुंचा दिया।

नागिन शो के प्रमोशन के सिलसिले में मौनी की मुलाक़ात बिग बॉस शो में सलमान ख़ान से हुई और उनके साथ मौनी की अच्छी ट्यूनिंग हो गयी। बिग बॉस के पिछले सीज़ंस में मौनी कई बार सलमान के साथ नज़र आयीं। हालांकि मौनी को लीडिंग लेडी के तौर पर बॉलीवुड ब्रेक अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से मिला। रीमा कागती निर्देशित इस फ़िल्म में मौनी ने अक्षय की बीवी का रोल प्ले किया था, जिसे लोगों ने पसंद भी किया।

मौनी अब अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं। अयान के साथ मौनी दुर्गा पूजा के दौरान एक पंडाल में भी नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म के अलावा मौनी राजकुमार राव के साथ मेड इन इंडिया में फ़ीमेल लीड के तौर पर नज़र आने वाली हैं।

मौनी के बारे में कम लोग जानते हैं कि 2004 की फ़िल्म रन के एक गाने में वो फीचर हो चुकी हैं। एक पंजाबी फ़िल्म में भी वो फ़ीमेल लीड निभा चुकी हैं। 2016 में आयी अनुभव सिन्हा की तुम बिन 2 के लिए मौनी ने एक स्पेशल गाना किया था।

Credit: India.com

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges