Published On : Thu, Sep 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ईको माइन टूरिज्म के लिए वेकोलि एवं डायरेक्टरेट ऑफ टूरिज्म के मध्य एमओयू

Advertisement

दिनांक 27.09.2022 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इको माइन टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं डायरेक्टरेट ऑफ टूरिज्म, महाराष्ट्र सरकार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार वेकोलि के सावनेर भूमिगत खदान, गोंडेगांव खदान, अदासा खुली खदान, अदासा मंदिर तथा सावनेर के महात्मा गांधी इको पार्क का पर्यटन सरलता से संभव हो सकेगा।

इस समझौते पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार एवं डायरेक्टरेट ऑफ टूरिज्म के निदेशक श्री मिलिंद बोरीकर, आयएएस, ने हस्ताक्षर किए। यह एमओयू महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री माननीय श्री मंगलप्रभात लोढ़ा एवं पर्यटन मंत्रालय (महाराष्ट्र सरकार) के सहायक मुख्य सचिव श्री नितिन करीर की उपस्थिति में मुंबई में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस-2022 के विशेष समारोह में किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) श्री पी नरेंद्र कुमार एवं मुंबई के आरएसएम श्री आनंद टेंभूर्णीकर उपस्थित थे।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं डायरेक्टरेट ऑफ टूरिज्म, महाराष्ट्र सरकार का यह समझौता 5 साल के लिए लागू होगा। इस एमओयू के अंतर्गत पर्यटकों की बुकिंग का दायित्व डायरेक्टरेट ऑफ टूरिज्म एवं उनके द्वारा अधिकृत कार्यालयों का होगा। एक बार में 6 से 20 पर्यटकों के समूह को पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा।

इस समझौते से कोयला खनन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों तथा सामान्य जनमानस को खनन की प्रक्रिया, उसके विविध पहलू एवं उपयोग समझने में आसानी होगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.