Published On : Sat, Apr 19th, 2014

चिमूर: गलत जगह मार्ग फलक लगाने से वाहन चालाक हो रहे भ्रमित !

Advertisement

 

सार्वजनिक निर्माण विभाग का कार्य  

Pic-6चिमूर.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चिमूर के हजारे पेट्रोल पंप चौक पर गलत जगह लगाया मार्ग फलक नागरिकों को तथा वाहन चालकों को भ्रमित कर रहा है.

गौरतलब है की चिमूर – कान्फा व चुिमर – उमरेड – नागपुर, यह दो मार्ग बस स्थानक के समीप के हजारे पेट्रोल पंप टी-पॉइंट से गुजरते हैं. वरोरा के लिए यह सीधा मार्ग है. लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग ने हजारे पेट्रोल पंप पर मार्ग फलक लगाकर वहाँ सही रास्ता नहीं, बल्कि बाण दिखाकर वरोरा 52 कि.मी., बालाजी मंदिर 1.5 कि.मी., ग्रामीण रूग्णालय 2 कि.मी. और पूर्व के तरफ कान्फा – नेटी मार्गपर विशेष अतिथि विश्राम गृह 1. 5 कि.मी. उमरेड मार्ग के तरफ दिखाकर वाहन चालकों को व नागरिकों को भ्रमित कर रहा है.

Advertisement

इस मार्ग फलक से परिसर के नागरिकों को तथा वाहन चालकों को भ्रम होता है. इस राज्य महामार्ग से चलने वाली बड़े वाहन के नये चालकों को इससे परेशानियो का सामना करना पड रहा है. इसके कारण वे अपना वाहन गलत मार्ग पर ले जाने को मजबूर हो जाते हैं. गलत जानकारी देनेवाला मार्ग फलक सही जगह लगाया जाने की मांग परिसर के नागरिक कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.