
नागपुर: तेज़ी से आ रही ट्रक ने एक मोटारसाइकिल चालक को ज़बरदस्त टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से ज़खमी मोटारसाइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. यह घटना कोराडी थाने के अंतर्गत शनिवार दोपहर को घटी. मृतक का नाम विनोद हरी चवरे (49) है.
वह जुना फुटाला, बिरसा मुंडा चौक का निवासी है. विनोद शनिवार दोपहर को 2 बजे के आस पास अपनी एमएच-49/एसी-5797 नंबर की मोटारसाइकिल से महादुला टी-पॉईंट से कारेमोरे चौक की ओर जा रहे थे. सर्विस रोड पर खंडेलवाल किराना स्टोर के सामने एक अज्ञात ट्रक चालक ने विनोद की मोटरसाइकिल को ज़ोरदार टक्कर मारी. इस दुर्घटना में विनोद गंभीर रूप से ज़खमी हो गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही कोराडी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची. पंचनामा करने के बाद मृतक के शरीर को मेयो अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने विनोद की पत्नी वंदना की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.
अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews
छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...
नागपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम का बड़ा एक्शन! #NagpurNews #MDDrugs #AntiNarcotics #CrimeNews
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जालना बंद #maharashtra #jalna #newsupdate #maharashtra...
शिरपुर में छात्रों का जोरदार विरोध प्रदर्शन #JantarMantar #Protest #CBIInquiry #MaharashtraNews
शेवगांव बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #maharashtranews #ahilyanagar #newsupdates #maharashtra




