Published On : Fri, Aug 30th, 2019

पंद्रह दिन के बच्चे की मां ने अंबाझरी तालाब में कूदकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: प्रसूति के पंद्रह दिन बाद एक दुधमुंहे बच्चे की मां ने शुक्रवार को अंबाझरी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति का कहना है कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतका नेहा दिनेश रुईकर (21) सुदाम नगर, निवासी थी।

घटना वाले दिन नेहा तड़के 5 बजे के करीब घर से कहीं चली गई। आधे घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटने पर उसकी ननद ने अपने भाई दिनेश को फोन पर जानकारी दी। दिनेश अपने काम पर निकल गया था। घर आने के बाद उसने रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर नेहा की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नेहा को ढूंढते हुए जब दिनेश जब अंबाझरी तालाब पहुंचा तो वहां के मछुआरों ने बताया कि, कुछ देर पहले एक महिला ने तालाब में छलांग लगाई है। चाहकर भी वे उसे बचा नहीं सके। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच नेहा का शव पानी की सतह पर आ गया। शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की गई। शव दिनेश के सुपुर्द कर दिया गया।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चार वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

दिनेश ने बताया कि, करीब साढ़े चार वर्ष पहले उसका और नेहा का प्रेम विवाह हुआ था। शादी को लेकर दोनों परिवारों का विरोध था। शादी करने के बाद दिनेश अपने माता-पिता के मकान में अलग रहने लगा। इस बीच पंद्रह दिन पहले नेहा ने एक शिशु को जन्म दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा था। अचानक प्रसूति के बाद नेहा की मानसिक स्थिति में फरक पड़ा। यह बात घर के अन्य लोग भी जानते थे। इसके पहले भी नेहा एक-दो बार घर से निकल गई थी, लेकिन बाद भी वापस आ जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। दिनेश की शिकायत पर प्रकरण आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति

प्रकरण को लेकर संदेह होने से निरीक्षक विजय काले ने महिला पुलिस कर्मियों की मदद से शव का निरीक्षण किया। शरीर पर मारपीट और खरोंच के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges