Published On : Wed, Jul 19th, 2017

प्रभाग 15 में मच्छरों का आतंक, कांग्रेस ने दिया मनपा को निवेदन

Advertisement

prabhag 15
नागपुर
: बारिश के कारण शहर में जगह जगह गंदगी पांव पसार रही है. जिसके कारण नागरिकों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभाग 15 में मच्छरों के कारण नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर मनपा के अतिरक्त आयुक्त रविंद्र कुंभारे को निवेदन सौंपा है. इस दौरान पदाधिकारियों ने मनपा के नेता प्रतिपक्ष तानाजी वनवे, धरमपेठ जोन इंचार्ज मोरोने, जोन सभापति रूपा रॉय के साथ मनपा आयुक्त मुद्गल, महापौर नंदा जिचकार और आरोग्य अधिकारी दासरवार के कार्यालय में 150 नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त निवेदन भी सौंपा.

इस दौरान मनपा आयुक्त रविंद्र कुंभारे ने निवेदन का संज्ञान लेते हुए धरमपेठ के आरोग्य अधिकारी और झोन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान कांग्रेस की ओर से शत्रुघ्न महतो, आनदं कठाने, सोहन कोकोडे, रामप्रसाद चौधरी, प्रकाश लांडगे, आकाश पाटिल, सुनील डोहारे, शुभम खवशी मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.