Published On : Tue, Jan 31st, 2017

हिमस्खलन में शहीद तीन जवानों के पार्थिव नागपुर पहुँच रहे हैं

Advertisement

Akola-Soldiers-Evlanch
नागपुर:
 जम्मू-कश्मीर में हुए हिमस्खलन में शहीद तीन जवानों के पार्थिव शरीर कुछ देर में नागपुर लाए जा रहे हैं। हिमस्खलन में 20 थल सेना के जवान मारे गए थे। इनमें से छह सैनिक महाराष्ट्र के हैं। इन्हीं छह में से तीन सैनिकों के पार्थिव शरीर कुछ देर में नागपुर लाए जा रहे हैं। इन तीनों सैनिकों के पार्थिव शरीर नागपुर के सोनेगांव स्थित वायुसेना स्टेशन पर रखे जाएंगे और बाद में इन्हें उनके पैतृक गाँव के लिए रवाना किया जाएगा।

शहीद सिपाही आनंद गवई एवं संजू सुरेश खंडारे अकोला जिले के रहने वाले थे और सिपाही विकास समुद्रे बीड़ जिले के निवासी थे।

शहीद संजू के अलावा अन्य दोनों शहीद जवान अविवाहित थे और सभी बीस वर्ष से कुछ ज्यादा उम्र के ही थे।

Gold Rate
14 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,26,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,17,200 /-
Silver/Kg ₹ 1,62,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement