Published On : Mon, Nov 17th, 2014

अहेरी : जवखेड़ हत्याकांड के निषेधार्थ उपविभागीय कार्यालय पर मोर्चा

Advertisement

Jawkhed hatyakand Morcha in aheri
अहेरी (गडचिरोली)। अहमदनगर जिले के पाथडी तलुका के जवखेड़(ख़ालसा) के तिहेरी हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने के लिए सोमवार 17 नवंबर को एस.बी. महाविद्यालय अहेरी से उपविभागीय अधिकारी अहेरी तक मोर्चा निकाला गया. इस दौरान अहेरी विधानसभा क्षेत्र में आनेवाले तालुके की जनता उपस्थित थी.

पाथर्डी तालुका के जवखेड़ (खालसा) में 22 अक्टूबर को संजय जाधव, जयश्री व सुनील जाधव की निर्ममता से हत्या की गई थी। इस घटना को अब एक माह पूरा होते आ रहा है. लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल रही है. महाराष्ट्र पुरोगामी सोच का है ऐसे में यह घटना महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक है. इस वजह से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर फांसी की सजा दी जाये ऐसी मांग एसडीओं कुमार पवार (प्रभारी) द्वारा राज्य सरकार से हजारों की संख्या में शामिल सामजिक संघटनाओं की ओर से निवेदन द्वारा की गई है.

Jawkhed hatyakand Morcha in aheri
इस दौरान ज्ञान प्रसारक मंडल अहेरी, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति आलापल्ली, प्रबुद्ध समाज संघ ज्ञानज्योति बुद्धविहार, नागेपल्लि नागसेन बहुउद्देशीय संस्था आलापल्ली, महामाया महिला मंडल आलापल्ली, आल इंडिया आदिवासी एम्प्लोईज फेडरेशन अहेरी, कांस्ट्राईल कल्याण महासंघ अहेरी आदि संघटना बड़ी संख्या में उपस्थित थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.