Published On : Wed, May 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

10 से पहले दस्तक देगा मानसून, मई लास्ट वीक से प्री मानसून बारिश शुरू होने की संभावना

Advertisement

नागपुर. इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक देने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मानसून केरल में इसी महीने की 27 तारीख तक पहुंच जाएगा. केरल में आने के बाद नागपुर यानी विदर्भ में तक आने में आमूमन 10 दिनों का वक्त लगता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 से 10 जून के बीच इस वर्ष मानसून सिटी में दस्तक दे सकता है. बताते चलें कि मुंबई में मानसून आने के 24 से 48 घंटों में नागपुर में मानसून का आगमन होता है.

मुंबई में अगर 5 जून तक आगमन हुआ तो 7 जून तक यहां मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी. कुछ वर्ष पूर्व तक यहा मानसून की लेटलतीफी भी रही है. 25 जून तक मानसून आया करता था. बीते 2 वर्षों से जून के 12 से 18 तारीख तक मानसून ने दस्तक दी. इस बार जल्द ही बारिश शुरू होगी. वहीं मानसून पूर्व बारिश तो इसी महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. 24-25 मई से प्री मानसून बारिश शुरू हो जाएगी. इस महीने आंशिक बदली के साथ बीच-बीच में हल्की व मध्यम बारिश के आसार तो अभी से बने हुई हैं.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फिर हीट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद सिटी में फिर हीट वेव की चेतावनी दी है. विभाग ने संभावना जताई है कि 20 और 21 मई को दो दिन उष्ण लहर एक बार फिर कहर ढाएगी. दो दिनों का तापमान 45 या उससे ऊपर भी हो सकता है. बीते दो दिनों से सिटी में मौसम बदलाव के चलते तापमान में कमी आई थी. सोमवार को तो अधिकतम तापमान 39.4 डिसे दर्ज किया गया लेकिन 24 घंटों में ही तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 43.4 डिसे दर्ज किया. एक ही दिन में तापमान तेजी से बढ़ने के चलते फिर गर्मी बढ़ गई है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिसे दर्ज किया गया.

2 दिन फिर बारिश
आगामी 48 घंटों में सिटी में आंशिक बदलीभरे मौसम के साथ 1-2 स्पैल की हल्की बारिश की संभावना भी विभाग ने जताई है. यानी 18 व 19 मई को धूपछांव का मौसम रहेगा और तेज अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है. 22 व 23 मई को भी आंशिक बदराया मौसम रहने के आसार है. इस पूरे सप्ताह सिटी का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिसे और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिसे के बीच बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं.

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges