Published On : Mon, May 28th, 2018

बंगाल की खाड़ी में धीमी रफ्तार से बढ़ रहा मानसून, जानें- कब उत्तर भारत पहुंचेगा

Advertisement

Monsoon to hit Kerala coast
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय तो हो गया है लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है। मानसून अपेक्षाकृत धीमी रफ्तार से केरल की तरफ बढ़ रहा है। जबकि मौसम विभाग ने समय से तीन दिन पहले मानसून के केरल पहुंचने की भविष्यवाणी कर रखी है। विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों के भीतर मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा।

मई के तीसरे सप्ताह में मानसून बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होता है। लेकिन इस बार यह कुछ देरी से सक्रिय हुआ। मानसून के श्रीलंका पहुंचने की सामान्य तिथि 25 मई है। लेकिन इस बार यह दो दिन की देरी के साथ 27 मई को श्रीलंका पहुंचा है। इसलिए मानसून की रफ्तार को धीमा माना जा रहा है। मौसम विभाग ने मानसून के 29 मई को केरल पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है जबकि सामान्य तिथि एक जून है।

मौसम विभाग के महानिदेशक के. जे. रमेश ने कहा कि मानसून देरी से सक्रिय हुआ है लेकिन इससे जरूरी नहीं है कि वह केरल देर से पहुंचे। अगले एक-दो दिनों में मानसून की रफ्तार में तेजी की उम्मीद है। इससे यह 29 मई तक केरल पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अगला एक सप्ताह मानसून के लिए उपयुक्त मौसम बन रहा है। एक सप्ताह के भीतर मानसून पूर्वोत्तर राज्यों तक दस्तक दे देगा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उत्तर भारत में मानसून के पहुंचने में अभी करीब एक महीना है। लेकिन यदि केरल में मानसून समय से पूर्व पहुंचता है और उसकी रफ्तार आगे भी बनी रहती है तो फिर उत्तर भारत में भी इसके समय पूर्व दस्तक देने के आसार बन सकते हैं। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जब तक केरल में मानसून सक्रिय नहीं हो जाता है तब तक उत्तर भारत की स्थिति को लेकर दावा नहीं किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges