Published On : Mon, Dec 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

250 कुत्तों को मारने वाले दो बंदरों को नागपुर वन विभाग की टीम ने पकड़ा, इस वजह से शुरू हुआ था ‘गैंगवॉर’

Advertisement

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) में बंदरों (Monkey) और कुत्तों (Puppies) के बीच अजीब दुश्मनी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, बीड में बंदरों की टोली ने कुत्तों (Dogs) के साथ अजीब खूनी खेल खेला है। इन बंदरों ने महज़ कुछ हफ़्तों में अब तक करीब 250 कुत्तों को मौत (Deaths) के घाट उतार दिया है। जानवरों के बीच हुए इस खून गैंगवॉर में कुछ इंसानों के भी घायल होने की खबर है और स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो बंदरों को पकड़ लिया है।

खबरों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि, बंदरों ने अकेले बीड जिले में 250 से ज्यादा कुत्तों को मार डाला है। जांच में रोंगटे खड़ी करने वाली कहानी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो माह पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार डाला था जिसके बाद से जानवरों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। बंदर के बच्चे को मार दिए जाने के बाद कुछ बंदरों ने इंतकाम लेने की ठान ली और इसके बाद वह कुत्तों पर हावी हो गए। बंदर जहां कहीं भी कुत्ते को देखते वो उसे तुरंत उठा लेते और ऊंचाई वाली जगह पर ले जाकर कुत्तों को नीचे फेंक देते जिससे उस कुत्ते की मौत हो जाती।

बता दें कि, इस संघष में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कई कुत्तों की मौत के अलावा रास्ते से जाते लोगों पर भी बंदरों के हमले की भी बात सामने आई है। इस झगड़े से इलाके के रहवासी भी दहशत में आ गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग ने पिंजरे में कुछ बंदरों को कैद किया है। बीड के वन अधिकारी सचिन कांड के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, कई पिल्लों की हत्या में शामिल 2 बंदरों को पहले बीड में नागपुर वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है और उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए नागपुर ले जाया गया है।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.