Published On : Thu, Oct 30th, 2014

कन्हान : मंडई उत्सव – शानदार प्रस्तुतियाँ ने मन मोहा

Advertisement

Mandai festival in kanhaan
कन्हान (नागपुर)। दिवाली के दूसरे दिन से ग्रामीण क्षेत्रों में मंडई उत्सव प्रारम्भ हो गया है. लोक शाहीर कलाकार दंडार, खंडीगम्मत, तमाशा, लावणी से लोगों का मनोरंजन कर रहे है. इसके साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. जिसमें प्रति वर्ष दहेज़ बलि, भ्रूण हत्या, अंधश्रद्धा, सफाई, व्यसन जैसे कुरितियों पर समग्र जनजागृति की जाती है. वराड़ा गांव में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए. नवयुवक शारदा मंडल की ओर से खंडी गम्मत और सार्वजनिक गणेश मंडल की ओर से लावणी प्रस्तुत की गई. टेकाड़ी में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दे रहे है. इससे पूर्व मंडई उत्सव शानदार तरीके से प्रारम्भ हुआ. वहीं  दूसरी ओर हुमान चौक पर सटक निवासी शाहिर रामदास व बंदु भाऊ तथा डुमरी निवासी गुणवंतभाऊ व कमलकरभाऊ ने खण्डी गम्मत तथा श्रीकृष्ण मंदिर टेकड़ी में घाटरोहणा के बाळाभाऊ ने तमाशा की प्रस्तुति दी. यह उत्सव कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा.
Mandai festival in kanhaan

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.