Published On : Fri, Aug 18th, 2017

5 स्‍टार होटल में महिला के साथ छेड़खानी, सीसीटीवी में घटना कैद

Advertisement

नई दिल्‍ली: एयरोसिटी के एक पांच सितारा होटल में एक सनसनीखेजसीसीटीवी फुटेज सामने आई है. इसमें होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन दहिया होटल के गेस्ट रिलेशन में काम करने वाली एक महिला की साड़ी का पल्लू खींचकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है उसके साथ छेड़खानी कर रहा है. उस वक़्त पवन दहिया का एक करीबी कर्मचारी भी उस कमरे में मौजूद था. बाद में उसने उसे बाहर निकाल दिया.

33 साल की पीड़ित महिला के मुताबिक वो एयरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले 2 साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है. पिछले कई महीनों से होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था. 29 जुलाई को जब उसका बर्थडे था तो पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और उसका पल्लू खींचने लगा. महिला के मुताबिक उस वक़्त पवन कह रहा था कि होटल में एक रूम में आज उसे उसके साथ ही रहना है. उसने क्रेडिट कार्ड निकाल कर मनपसंद गिफ्ट दिलवाने की बात भी कही.

इसी बीच पवन के कमरे में होटल का एक और कर्मचारी आ गया और मौका पाकर पीड़ित महिला कमरे से निकल गई. महिला के मुताबिक उस दिन उसकी शिफ्ट 2 बजे तक थी ,जब वो घर जाने के लिए बाहर निकली तो पवन ने एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन तक उसे 2 बार कार में भी बिठाने की कोशिश की. महिला ने मेट्रो स्टेशन से ही अपने एचआर डिपार्टमेंट को फोन किया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई करवाई नहीं हुई.

महिला का कहना है कि उसके बाद उसने पूरी आपबीती उसने अपने पति को बताई ,पति के कहने पर उसने 1 अगस्त को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया. हैरानी वाली बात है कि मैनेजर के खिलाफ तो कोई खास कार्रवाई नहीं हुई लेकिन महिला को गुरुवार यानी 17 अगस्त को होटल से अचानक टर्मिनेट कर दिया गया. उस लड़के को भी टर्मिनेट कर दिया गया जिसने वारदात का सीसीटीवी निकाल कर पीड़ित महिला को दिया था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.