Published On : Mon, Jan 23rd, 2017

मोक्षधाम पुल कब होगा पूरा

Advertisement


नागपुर: 
बार-बार टेंडर निकालकर मोक्षधाम पुल बनाने की महानगर पालिका की कोशिश नागरिकों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। पिछले साल भर से ज्यादा वक़्त से मोक्षधाम के दोनों ओर से आवागमन ठप कर पुल बनाया जा रहा है लेकिन पुल है कि बनता ही नहीं। इस तरफ से आवागमन करने वालों को डालडा कंपनी चौक से घूमकर जाना पड़ता है।

पिछले साल इस पुल के लिए नागपुर महानगर पालिका की ओर से टेंडर निकाले गए थे। जिसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का निधि मंजूर किया गया था। ठेकेदार की ओर से दोनों तरफ से आवागमन बंद कर पुल का काम शुरु किया गया। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही इसके काम की गति मंद होती गयी।

दो साल पहले भी इस पुल के लिए टेंडर निकाले गए थे। लेकिन ठेकेदारों के फेर के चलते इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया था। पिछले साल शुरु हुआ यह कार्य एक बार फिर कछुवा गति से चलता हुआ दिख रहा है। इस बारे में इस कार्य की देखरेख करनेवाले इंजीनियर संजय इंगळे से बात की गयी तो उन्होंने बताया की इस पुल को पूरा करने की अवधि 18 महीने थी। पाइपलाइन को हटाने का कार्य चल रहा था। जिसके कारण काम में देरी हुयी है। उन्होंने बताया की जुलाई 2017 तक पुल से नागरिक आवागमन करने लगेंगे।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नल से पानी आ रहा है... लेकिन क्या वो पीने लायक है? WCL उमरेड कॉलोनी

नल से पानी आ रहा है... लेकिन क्या वो पीने लायक है?...

एमपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाएं अब ऑनलाइन ... #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra

एमपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाएं अब ऑनलाइन ... #newsupdate #maharashtranews #maharashtra

नागपुर पर फिर जल संकट का खतरा? #nagpurnews #news #newsupdate

नागपुर पर फिर जल संकट का खतरा? #nagpurnews #news #newsupdate

हवस में हैवान बना पड़ोसी!  #nagpurnews #crime #newsupdate #latestnews #dushkram

हवस में हैवान बना पड़ोसी! #nagpurnews #crime #newsupdate #latestnews #dushkram

फ्लैट बेचने का झांसा देकर 51 लाख की कथित ठगी  #nagpurnews #crime #newsupdate #latestnews

फ्लैट बेचने का झांसा देकर 51 लाख की कथित ठगी #nagpurnews #crime...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges