Published On : Mon, Dec 1st, 2014

तुमसर : चिरवला के मॉयल पब्लिक स्कुल के विद्यार्थियों ने जीता स्वर्ण पदक

Advertisement

Moil Public School
तुमसर (भंडारा)। हालही संपन्न हुए ऑल इंडिया चाइल्ड एंड युथ आर्ट कॉम्पीटिशन स्पर्धा में चिरवला के डी.ए.वी. मॉयल पब्लिक स्कुल के विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से ली गयी 14 वि अखिल भारतीय चाइल्ड एंड युथ आर्ट कॉम्पीटिशन, और 9 वी अखिल भारतीय निबंध स्पर्धा में मॉयल पब्लिक स्कुल के विद्यार्थियों ने सहभाग लिया, इसमें  ‘नॅशनल आर्ट स्पार्क’ बक्षीक और पांच स्वर्णपदक जित कर स्कूल का नाम रोशन किया.

सुदर्शनी हाड़गे, नूर पठान, हर्ष कुमार झा, हर्षिता पूरी, योगेश सहारे ने स्वर्ण पदक हासिल किया है. स्वर्ण पदक प्रात्प विद्यार्थियों ने अपनी जीत का श्रेय स्कूल की मुख्याध्यापिका,मनस्विनी तावड़े और सभी शिक्षकों को दिया. स्वर्ण पदक प्रात्प विद्यार्थियों का सत्कार कार्यक्रम मॉयल पब्लिक स्कुल की ओर से किया गया जहां सभी विजेताओं को शुभकामनायें दी गयी. कार्यक्रम का संचालन कुकडे मैडम ने और आभार प्रदर्शन बारस्कर ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.