Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

सबके साथ से समय से बनेगा राम मंदिर  डॉ मोहन भागवत 

Advertisement

नागपुर – संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने कहाँ है कि राम मंदिर सबके साथ से और समय से बनेगा। उन्होंने राम मंदिर पर सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी द्वारा रखी गई बात को संघ की राय बताते हुए कहाँ कि उनका राम पर विश्वास है जल्द राम मंदिर बनेगा।

मंदिर आंदोलन को वर्षो हो गए कई काम समय पर हो जाते है मंदिर भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर पर मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से अध्यादेश न लाने की बात न्यूज़ एजेंसी एएनआय को दिए गए साक्षात्कार में कही थी। इस पर भैय्याजी ने कहाँ था कि राम मंदिर के संबंध में हमनें अपनी मांग रखी है। इस देश में रहने वाले सभी की इच्छा है कि राम मंदिर होना चाहिए। हमने अपनी मांग रखी है।  जो सत्ता में बैठे हैं उन्होंने भी कहा है कि राम मंदिर बनना चाहिए।

भागवत ने कहाँ कि प्रधानमंत्री ने ये नहीं कहाँ कि मंदिर निर्माण के लिए प्रयास नहीं करेंगे। सबका अपना-अपना तरीका होता है। देश चाहता है कि मंदिर बने और बनेगा। 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.