नागपुर – सोशल मीडिया में इन दिनों संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत का एक विडिओ वॉयरल हो रहा है। इस विडिओ में वह संघ के स्वयंसेवकों को दंड चलाने का प्रशिक्षण देते नज़र आ रहे है। ये विडिओ वड़ोदरा का है जिसे 1 जून को किसी ने अपने मोबाईल फ़ोन पर रिकॉर्ड कर लिया।
दरअसल संघ अपने स्वयंसेवकों को युद्ध का विशेष तौर पर प्रशिक्षण देता है। इसी के तहत लाठी ( दंड ) चलना ट्रेनिंग का हिस्सा है। संघ के इस कैंप के सामने आये विडिओ में संघ प्रमुख पहले तो स्वयंसेवकों द्वारा चलाये जाने वाले दंड का अवलोकन करते है उसके बाद फिर ख़ुद दंड चलाकर बताते है। इस विडिओ के वॉयरल होने के बाद सोशल मीडिया में इसे खूब देखा जा रहा है।
संघ प्रमुख के इस वॉयरल विडिओ पर महानगर के सह संघ चालक श्रीधर गाडगे का कहना है की युद्ध कौशल का प्रशिक्षण देना परंपरा है इससे शारीरिक विकास होता है। संघ प्रमुख खुद इस विभाग के प्रमुख रहे है इसलिए उन्हें युद्ध कौशल की बारीकियाँ पता है। समय-समय पर वह इसकी जानकारियाँ स्वयंसेवकों को देते रहते है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अंबाझरी तलाव प्रदूषणाचा मुद्दा विधानसभेत गाजला
कामठी में एक्टिवा की डिक्की से 69,500 रुपये चोरी
कार-बाइक भिड़ंत में किशोर की मौत
ट्रैप के दौरान रिश्वत नहीं ली, लेकिन मांग की पुष्टि के बाद...









